- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर वार्ड 81 में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन, क्षेत्र हुआ और भी रोशन
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर के वार्ड नंबर 81 में दुर्गापुरा स्थित रघु विहार पार्क में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन नगर निगम ग्रेटर की विद्युत समिति के अध्यक्ष हरीश शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद जय वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि “वार्ड 81 अब पूर्ण रूप से विकसित हो चुका है। क्षेत्र में सड़क, सीवर और रोशनी से जुड़े सभी प्रमुख काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।”
विद्युत समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि बेहतर लाइटिंग व्यवस्था के साथ-साथ बिजली बचत पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में रघु विहार समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन, बस अग्रवाल, एस. जौहरी, सीताराम शर्मा, अनिल टोंगिया, ललित जैन, सुनील कुमार जैन, सत्यनारायण शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया कि उनके सहयोग से सांगानेर क्षेत्र में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, सांगानेर के अधिकांश वार्डों में रोड लाइट लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं कई कॉलोनियों में सड़क निर्माण तेज़ी से चल रहा है। मानसरोवर की मान्यावास, गोलियावास, मांग्यावास सहित आसपास की अधिकांश कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने का काम भी पूरा हो चुका है।
- Advertisement -














































