लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
नितिन मेहरा, अजमेर
अजमेर।
वंदे मातरम् @150 कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शहीद स्मारक पर गुरुवार को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी चेतना और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की पुष्पांजलि
कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, जिला कलक्टर लोकबंधु, देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत सहित अनेक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।

राष्ट्रीय एकता और स्वदेशी का संदेश
जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि वंदे मातरम् @150 के तहत जिले में जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जन-जन में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करना है।
देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के उद्घोष किए। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग उठा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार ओम सिंह, मंडल अध्यक्ष रचित कछावा, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन के सदस्य और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।














































