लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
सुशासन में राजस्थान अग्रणी
जयपुर, ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने सुशासन, जनकल्याण और परिणाम-आधारित कार्यसंस्कृति के नए मानक स्थापित किए हैं। वर्ष 2024-25 में राज्य ने 11 राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं में प्रथम स्थान, 5 में द्वितीय और 9 में तृतीय स्थान हासिल कर देश के शीर्ष प्रदर्शनकारी राज्यों में अपनी पहचान दर्ज कराई है।
जनकल्याण और विकास की दिशा में राष्ट्रीय उपलब्धियां
-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर राजस्थान ने देशभर में पहला स्थान पाया — 62,915 स्थलों पर 85 लाख से अधिक प्रतिभागी।
-
अंगदान और प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया।
-
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण पखवाड़ा 2025, और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2025) — सभी में देश में प्रथम स्थान।
-
फार्मर रजिस्ट्री योजना में पीएम किसान लाभार्थियों की आईडी निर्माण प्रतिशत के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक।
-
स्वच्छ भारत मिशन (ग्राम्य) के ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025’ में राजस्थान रहा शीर्ष पर।
-
पीएम-कुसुम योजना (कंपोनेंट-A) में अक्षय ऊर्जा क्षमता स्थापना में भी पहला स्थान।
-
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2024 एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा — दोनों में राजस्थान देश का अग्रणी राज्य रहा।
द्वितीय स्थान की उपलब्धियां
-
पीएम विश्वकर्मा योजना में ऋण स्वीकृति एवं वितरण हेतु राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान।
-
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (ड्रॉप मोर क्रॉप) — 1.31 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में माइक्रो इरिगेशन की स्थापना।
-
पोषण माह 2025 की गतिविधियों और हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 में दूसरा स्थान।
-
कृषि विभाग को सरकारी प्रक्रियाओं में डिजिटल परिवर्तन हेतु राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस रजत पुरस्कार मिला।
तृतीय स्थान की उपलब्धियां
-
पीएम-कुसुम योजना (कंपोनेंट-B एवं C-FLS) में तीसरा स्थान।
-
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान, तंबाकू फ्री यूथ कैम्पेन 2.0, और पेलिएटिव केयर कार्यक्रम में तीसरा स्थान।
-
आयुष्मान भारत (पीएम-जेएवाई) के अंतर्गत क्लेम सेटलमेंट एवं हॉस्पिटल एम्पैनलमेंट में भी तीसरा स्थान।
-
एक जिला–एक उत्पाद कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर ब्रॉन्ज अवॉर्ड (तृतीय स्थान)।
-
पंचायती राज विभाग के जल संचय जनभागीदारी 1.0 अभियान में तीसरा स्थान।
‘बेस्ट परफॉर्मर स्टेट’ के खिताब
-
लॉजिस्टिक इकोसिस्टम सुधार के लिए केंद्र सरकार की लीड्स रिपोर्ट 2024 में राजस्थान को बेस्ट परफॉर्मर स्टेट का सम्मान।
-
जनजाति कल्याण एवं समावेशी विकास के लिए धरती आबा जनभागीदारी अभियान में भी बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट घोषित।
राजस्थान सरकार ने सुशासन को व्यवहार में उतारते हुए जनसेवा, पारदर्शिता और कार्यक्षमता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि “यह उपलब्धियां राजस्थान की जनता के विश्वास और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का परिणाम हैं।”














































