लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
रिपोर्ट – राजेंद्र शर्मा जति , भरतपुर।
देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर केंद्र सरकार देशभर में जनसहभागिता आधारित वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
पूर्व मंत्री जीतेंद्र मीणा ने बताया कि सरदार पटेल ने देश की आजादी के बाद 600 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय कराकर अखंड भारत की नींव रखी थी। इसी कारण उन्हें ‘लौह पुरुष’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।
मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष को सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित किया है, ताकि देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता का संदेश समाज के हर वर्ग तक गहराई से पहुंचे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी, बाइक रैली, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई व माल्यार्पण जैसे अनेक कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किए जाएंगे।

















































