लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
कानून व्यवस्था, जन सहभागिता और सामाजिक समरसता पर हुई विस्तार से चर्चा
लोकेशन: सेमारी (सलूम्बर)
सलूम्बर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव ने शनिवार को पुलिस थाना सराड़ा का दौरा किया और सीएलजी (सिटीजन लायजन ग्रुप) बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था, जन सहभागिता और सामाजिक समरसता की समीक्षा की।
थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी तथा पुलिस मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जन शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश
बैठक के दौरान एसपी यादव ने अपराधों की स्थिति, शांति व्यवस्था, पुलिस-जन सहयोग और समाज में जागरूकता फैलाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं और जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि पुलिस पर जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।
थाना परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लिया
एसपी यादव ने इस अवसर पर थाना परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अभिलेख, मालखाना, हवालात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों व ग्रामीण प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
इस मौके पर सराड़ा डिप्टी चांदमल सिंगारिया,
थाना अधिकारी पवन सिंह,
थाना क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

















































