लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां (राजस्थान)। संवाददाता
निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिखरनियां कलां के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिखरनियां खुर्द की छात्रा मनीषा लाठड़ पुत्री उगमा राम लाठड़ ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर ऊँची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई।
8 से 11 अक्टूबर 2025 तक बिरलोका में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मनीषा ने हाई जम्प में स्वर्ण पदक और सुगम संगीत में रजत पदक जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इसी प्रतियोगिता में छात्रा खुशी ने वाद-विवाद में सिल्वर मेडल और बाधा दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि ज्योति भाम्बू ने बाधा दौड़ और एकल नृत्य में कांस्य पदक हासिल किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक करमा राम गोदारा ने बताया कि यह सफलता शारीरिक शिक्षक नसीर मोहम्मद और टीम प्रभारी सुनीता चौधरी के मार्गदर्शन से संभव हो पाई। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों और शिक्षकों ने छात्राओं को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक करमा राम गोदारा, मदनाराम लोरा, रतनाराम लटियाल, महबूब अली पंवार, राजेन्द्रपुरी गौस्वामी, अशोक कुमार तेतरवाल, नसीर मोहम्मद, सुनीता चौधरी, अशोक कुमार मांड्या, उगमाराम, देबुराम लाठड़, प्रभुराम भाम्बू, छोटूराम रियाड़ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।


















































