पलाई में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने उठाई मूलभूत समस्याएं

0
215
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी की अध्यक्षता में विभागों को दिए गए समाधान के निर्देश

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण कुमार सैनी (तहसीलदार) ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।

 ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

शिविर में ग्रामीणों ने बस स्टैंड से तेजाजी मंदिर होकर सार्वजनिक ट्यूबवेल और सरकारी स्कूल के पीछे के आम रास्ते से अतिक्रमण हटाकर नाली और सीसी रोड निर्माण की मांग की। इसके अलावा उन्होंने—

  • खेल मैदान से 33/11 केवी पोल हटाने

  • मैदान में मिट्टी भरवाने

  • पुलिस चौकी को स्थायी रूप से संचालित करवाने

  • पेयजल लाइन के लिकेज को दूर करने

  • अवैध पेयजल कनेक्शन हटाने

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं बढ़ाने

  • मुख्य मार्गों की साफ-सफाई और सीसी रोड निर्माण

  • बस स्टैंड चौराहे पर रोड लाइट लगाने जैसी मांगें उठाईं।

तहसीलदार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

 स्वास्थ्य विभाग की पहल

शिविर में डॉ. सुमन मीना (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी) के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम ने टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण किट वितरित किए और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।

 उपस्थित अधिकारी एवं ग्रामीण

इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण सैनी, विकास अधिकारी शंकर लाल मेघवाल, फीडर इंचार्ज आलोक चौधरी, कनिष्ठ अभियंता दिनेश मीना, सहायक अभियंता अजय सिंह, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र मेहरा, प्रशासक लादूलाल रैगर, कृषि पर्यवेक्षक बलराम धाकड़, व्यवस्थापक राजेंद्र प्रसाद गुर्जर, पटवारी अपूर्व माथुर, गिरदावर सतेन्द्र सिंह, राशन डीलर रामकिशन शर्मा सहित ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here