जयपुर-अजमेर हाइवे पर बड़ा हादसा: दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद LPG सिलेंडर में भीषण धमाका, कई झुलसे

0
205
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा भी घटना स्थल पर पहुंचे
जयपुर-अजमेर हाइवे पर बड़ा हादसा: दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद LPG सिलेंडर में भीषण धमाका, दो की मौत, कई झुलसे
जयपुर।जयपुरअजमेर हाईवे पर दूदू इलाके में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद एलपीजी गैस से भरे ट्रक में आग लग गई, जिससे देखते ही देखते एक के बाद एक सिलेंडरों में भीषण धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे में कई लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया।
आग लगने के बाद कई वाहनों को भी आग की चपेट में आ जाने की खबर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएमएस अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
एसएमएस थाना पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने मौके पर मोर्चा संभाला है। घायलों के इलाज के लिए आपात व्यवस्था सक्रिय कर दी गई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बाद में वे एसएमएस अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके इलाज की स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद चारों ओर धुआं फैल गया और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयासों में जुटी हैं।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here