एकादशी पर खाटू पहुंचे बस यात्रियों का जत्था

0
92
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजा भक्तिमय माहौल

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
पापा कुंशा एकादशी के अवसर पर शुक्रवार सुबह शहर से खाटू श्याम धाम के लिए बस यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। टोंक रोड पर श्रद्धालु एकत्रित हुए, जहां ध्वज पूजन के बाद “जय श्री श्याम” के जयकारों के साथ बस यात्रा की शुरुआत हुई।

भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय

यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते, नाचते-गाते खाटू श्याम धाम पहुंचे। पूरे रास्ते भक्तों के उत्साह से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

खाटू श्याम के दर्शन और ध्वज चढ़ाया

सायंकाल बस यात्रियों ने खाटू श्याम के दरबार में दर्शन किए। श्याम मित्र बस यात्रा समिति की ओर से खाटू नरेश को ध्वज चढ़ाया गया। इसके बाद भक्तों ने बाबा श्याम को भोग लगाया और प्रसादी वितरण किया।

अन्य धार्मिक स्थलों का भी किया दर्शन

खाटू श्याम के साथ ही यात्रियों ने रींगस भेरूजी, जीण माता सहित कई अन्य धार्मिक स्थलों के भी दर्शन किए।

यात्रा में रहे शामिल भक्त

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
मनोज कुमावत, गिर्राज कुमावत, रमेश महावर, मोहन मीणा (रोशनपुरा), विष्णु मीणा (उखलाना), महेंद्र टोंक, राहुल गौतम, दिनेश कुमावत, नीतू कुमावत, सुनीता कुमावत, ललित धाकड़ सहित अनेक श्रद्धालु।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here