श्री श्याम परिवार का आठवां वार्षिकोत्सव 4 अक्टूबर से, तैयारियां अंतिम चरण में

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नावां सिटी। श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित आठवां वार्षिकोत्सव उपखंड मुख्यालय पर 4 और 5 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा निमंत्रण

आयोजन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को श्याम परिवार के पदाधिकारी और सदस्यों ने पांचोता, भगवानपुरा, आबासू, मारोठ सहित आसपास के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों को वार्षिकोत्सव में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया। पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

दो दिवसीय महोत्सव में भजन संध्या, प्रवचन सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समाजजन पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इस मौके पर गौतम खंडेलवाल, शशांक, श्यामसुंदर माटोलिया, प्रमोद अग्रवाल, कैलाश गौड़, विजय सबनानी, ओमप्रकाश गौड़, सुरेन्द्र शर्मा, शुभम शर्मा, हितेश जैन, सुरेश शर्मा, लोकेश पारीक, मुकेश प्रधान सहित संत ओमपुरी महाराज, प्रकाशपुरी महाराज और भंवरपुरी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here