लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शास्त्री नगर युवा संगठन द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव – परंपरा 2025 के तहत विशाल कन्या भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 321 कन्याओं का पूजन व आरती कर सम्मान किया गया, इसके बाद सभी कन्याओं को भोजन प्रसाद, दक्षिणा, फल और उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं को न केवल धार्मिक और सामाजिक रूप से सम्मानित करना था, बल्कि उन्हें शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी था।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में सुशील मरोटिया, दीपक समदानी, श्याम चेचानी उपस्थित थे। युवा संगठन की ओर से कार्यक्रम में अध्यक्ष आदित्य मालिवाल, मंत्री अरुण बियानी, कोषाध्यक्ष राहुल पोरवाल, कार्यक्रम प्रभारी रौनक कोठारी एवं राहुल बियानी, सह प्रभारी अंकुर हेडा और जगदीश सोनी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
शास्त्री नगर महिला मंडल से मंत्री रेखा धुत और अन्य सदस्य भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर कन्याओं को सम्मानित करने में सहयोगी बने।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों ने कन्याओं को सशक्त और सम्मानित बनाने के महत्व पर जोर दिया और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे शिक्षा और समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें।













































