लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सेमारी सलुम्बर (बीएल जोशी)। सेमारी कस्बे के बस स्टैंड स्थित अम्बे माता मंदिर प्रांगण में नवरात्रि के छठवें दिन हल्की बारिश के बावजूद गरबे की धूम रही। भक्तों ने मंदिर परिसर में उत्साह और उमंग के साथ गरबा रास खेला।
बालिकाओं और महिलाओं ने बढ़ाया उत्साह
गरबे में छोटी-छोटी बालिकाएं रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर उत्साहित होकर गरबा करती नजर आईं। वहीं, गुजराती गरबों की ताल पर युवक-युवतियों के साथ विवाहित महिलाएं भी गूंगट में गरबा खेलती दिखीं। हल्की बारिश के बावजूद जय अम्बे गरबा मंडल ग्रुप और अन्य भक्तों ने भरपूर उत्साह के साथ गरबा का आनंद लिया।
सप्तमी के दिन का उत्सव
सप्तमी के दिन भी शाम ढलते ही हल्की बारिश शुरू हो गई, लेकिन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला। नो दिवसीय आयोजनों के चलते महा आरती के साथ देर रात तक गरबे खेले जाएंगे।
भक्तिमय वातावरण और सजावट
मंदिर और चारों तरफ सड़कों पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया गरबा परिसर, डीजे साउंड और भक्ति भजनों के साथ भक्तिमय वातावरण का अनुभव करवा रहा है। आसपास के दर्जनों गांवों के मठ-मंदिरों में भी देवी-देवताओं की पूजा-आराधना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं।


















































