लोसल में 30 सितंबर से शुरू होगी 69वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

0
536
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

राज्यभर की 95 टीमें लेंगी भाग, खिलाड़ियों के लिए भोजन व आवास की निशुल्क व्यवस्था

लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी
शेखावाटी एजुकेशन ग्रुप के तत्वावधान में कस्बे लोसल में 30 सितंबर से 69वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज होगा। प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी ग्रुप के चेयरमैन बीएल रणवां ने पत्रकार वार्ता कर दी।

उद्घाटन समारोह

सात दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सीकर सांसद अमराराम, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, धोद प्रधान सुनीता रणवां और पालिकाध्यक्ष समू नागौर करेंगे।

प्रतियोगिता की खास बातें

  • राज्यभर से कुल 95 टीमें लेंगी भाग।

  • खिलाड़ियों व अभिभावकों के लिए भोजन और आवास निशुल्क रहेगा।

  • आयोजन के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम तैयार किया गया है।

  • सुरक्षा व प्रबंधन के लिए कस्बेवासियों, निजी शिक्षण संस्थानों और शिक्षा विभाग का सहयोग रहेगा।

रणवां ने कहा कि छोटे कस्बे में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होना बड़ी उपलब्धि है। इससे खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का मार्ग प्रशस्त होगा।

शुभारंभ पर कवि सम्मेलन

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर 30 सितंबर को कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा। निजी सचिव भरत शर्मा ने बताया कि इसमें अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. हरिओम पंवार, खुशबू शर्मा, सोहन चौधरी, हरीश हिंदुस्तानी और विष्णु पारीक प्रस्तुतियां देंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here