लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
श्री महेश बचत एवं साख समिति का तीन दिवसीय आयोजन बना यादगार
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
श्री महेश बचत एवं साख समिति द्वारा आयोजित फैमिली गरबा डांडिया रास 2025 का भव्य समापन 27 सितम्बर की शाम को हुआ। तीन दिनों तक चले इस सांस्कृतिक उत्सव ने समाजजनों को परंपरा, भक्ति और आनंद का अनूठा संगम प्रदान किया।
समापन दिवस पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और हर आयु वर्ग ने गरबा का भरपूर आनंद लिया। संयोजक शांतिलाल डाड ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों ने बड़े उत्साह से सहभागिता की। इस अवसर पर रामपाल सोनी, राजकुमार कालिया, कैलाश कोठारी, केदार गगरानी, भेरूलाल काबरा, श्यामसुंदर सोमानी, ममता मोदानी, सीमा कोगटा सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।
प्रस्तुतियाँ बनी आकर्षण का केंद्र
संरक्षक आशा डाड, कोऑर्डिनेटर सुधा चांडक, महिला अध्यक्ष रीना डाड और मंत्री अनिता सोमानी ने कहा कि इस बार की प्रस्तुतियाँ प्रतिभा और परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण रही।
अध्यक्ष संदीप लड्ढा और मंत्री नारायण लाहोटी के अनुसार, विशेष पुरस्कार वितरण ने प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा दिया।
लाइव म्यूज़िक की मधुर धुनों पर गुजराती गरबा गीतों और माता रानी के भजनों ने समापन दिवस को और भी खास बना दिया। पूरे वातावरण में उल्लास और ऊर्जा की लहर दौड़ गई।
गरबा प्रभारी का योगदान
गरबा प्रभारी उषा कचोलिया और अमिता मूंदड़ा ने बताया कि तीनों दिनों में अलग-अलग श्रेणियों में अभूतपूर्व सहभागिता देखने को मिली। समाज के हर वर्ग ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सक्रिय सहयोग
इस अवसर पर सुमित्रा भदादा, रेखा कालानी, रेखा गगराणी, संगीता पोरवाल, सुनीता पलोड, प्रीति डाड, खुशी देवपुरा, सुनीता फ्लोड, रेखा लड्ढा, सीमा सोमानी, मधु मंत्री, सरोज बांगड़, दिनेश बांगड़, राजाराम सोमानी, धीरज काबरा, राजेंद्र गंदोरिया, भागचंद सोमानी, दिनेश सोमानी, महेश काबरा, बालमुकुंद काबरा सहित कई समाजजन का विशेष सहयोग रहा।














































