बीडीओ और जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

0
39
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सिरोही/पिंडवाड़ा। ग्राम पंचायत झाड़ोली में शुक्रवार को विकास अधिकारी (बीडीओ) और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। झाड़ोली बस स्टैंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को साफ–सफाई बनाए रखने और गंदगी न फैलाने की शपथ भी दिलाई गई।

बीडीओ ने उठाई झाड़ू, दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

दुकानदारों और ठेला संचालकों को चेतावनी

सिवेरा रोड सर्किल पर सब्जी की लारियां लगाने वाले ठेला संचालकों और होटल व्यवसायियों को निर्देश दिए गए कि वे सड़क पर गंदगी न फैलाएं और कचरा केवल निर्धारित कचरा पात्र में ही डालें। साथ ही रोड सीमा में लारियां खड़ी न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि यदि दुकानदार या लारी संचालक नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों की अपील

जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घर–आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें, ताकि गांव स्वच्छ और सुंदर बन सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here