फुलेरा में व्योश्री शिविर आयोजित, 81 लाभार्थी हुए चिन्हित

0
78
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

फुलेरा (हेमंत शर्मा)
सक्षम जयपुर अभियान के अंतर्गत बुधवार, 10 सितंबर को फुलेरा नगरपालिका सभागार भवन में व्योश्री शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका फुलेरा सूर्यकांत शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कैलाश चौधरी, शिविर प्रभारी महिपाल सिंह, नगरपालिका एएसआई राकेश कुमार, चिकित्सकों और एलिम्को टीम सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 81 लाभार्थियों का चयन किया गया। इनमें 62 वृद्धजनों को 363 सहायक उपकरण और 19 दिव्यांगजनों को 35 सहायक उपकरणों हेतु चिन्हित किया गया। उपकरणों की कुल लागत लगभग 7 लाख 50 हजार रुपए होगी।

चिन्हित लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर्स, वॉकिंग स्टिक, कमर बेल्ट, घुटने की बेल्ट, सर्वाइकल कॉलर, बैसाखी, वॉकर, ट्राइपॉड, श्रवण यंत्र, कृत्रिम डेन्चर (दांत) और चश्मा उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर की सभी व्यवस्थाएँ नगरपालिका परिसर भवन में की गईं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here