लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़। प्रियंका माहेश्वरी
कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार सुबह 11:30 बजे जीरो माइल चौराहे पर भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
दिग्विजय सिंह कुलथाना ने किया संबोधित
ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना ने कहा कि “राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने की नींव रखी थी। सूचना-प्रौद्योगिकी, पंचायतीराज व्यवस्था और युवाओं के सशक्तिकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।”
रवि प्रकाश ओझा ने कहा – गरीब और किसानों के हितों को दिया महत्व
जिला कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि “राजीव गांधी ने हमेशा गरीब, किसान और आमजन के हितों को प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी देश के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।”
कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे राजीव गांधी के बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करते रहेंगे।












































