मदन राठौड़ ने वोट चोरी, संगठन और सत्ता तालमेल पर दिए बड़े बयान

0
128
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का भरतपुर दौरा

भरतपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे। यहां रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और बाद में उन्होंने प्रजापत संभाग स्तरीय सम्मान समारोह में भाग लिया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।


वोट चोरी पर कांग्रेस को घेरा

मदन राठौड़ ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि –
“वोट का अधिकार केवल भारत के नागरिकों का है। रोंगिया और बांग्लादेशी नागरिकों को यह अधिकार नहीं दिया जा सकता। जो लोग दुश्मन की भाषा बोलते हैं, वह इस देश के वफादार नागरिक नहीं हो सकते।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बांग्लादेशी और रोंगिया नागरिकों के नाम जोड़कर सत्ता हासिल करना चाहती है। जब उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाता है तो कांग्रेस इसे मुद्दा बना लेती है। राठौड़ ने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है, उस पर आरोप लगाकर उसकी प्रतिष्ठा धूमिल करना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।


प्रदेश और जिला कार्यकारिणी पर बयान

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कार्यकारिणी एक प्रक्रिया के तहत तय होती है। पहले मंडल इकाई, फिर जिला और फिर प्रदेश स्तर पर सूची तैयार होती है। भरतपुर जिला कार्यकारिणी की लिस्ट उनके पास पहुंच चुकी है और 2-5 दिन में जारी कर दी जाएगी


सत्ता और संगठन का तालमेल

राठौड़ ने संगठन और सत्ता के बीच बेहतर तालमेल की बात कही। उन्होंने कहा कि –
“हमारे मुख्यमंत्री चार बार महामंत्री रह चुके हैं और संगठन की गहराई से जानकारी रखते हैं। संगठन से निकले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना ही सत्ता और संगठन के बीच तालमेल की मिसाल है।”


पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर कहा

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारण सबसे बड़ा कारण है।
“पूर्व उपराष्ट्रपति ने अपने त्यागपत्र में स्पष्ट लिखा है कि स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया। इतना बड़ा व्यक्ति कभी गलत कारण नहीं लिख सकता। मैं स्वयं सदन में मौजूद था, उनकी तबीयत बिगड़ते हुए देखी। इसलिए उनके बयान पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।”


पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि

राठौड़ ने कहा कि सत्यपाल मलिक का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ है।
“राज्य ने उन्हें वह सम्मान दिया, जो उन्हें मिलना चाहिए था। कोई भ्रम फैलाने की कोशिश गलत है।”


माटी कला बोर्ड पर कहा

मदन राठौड़ ने कहा कि प्रजापत और कुमावत समाज दोनों को भाजपा में बराबर अवसर दिए जाते रहे हैं।
“प्रजापत समाज के नेता जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। चुनाव जीतने वाले को ही टिकट मिलता है। आपके सुझाव पर जरूर ध्यान दिया जाएगा।”

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here