दर्शना भक्ति सीरीज का नया श्याम भजन एल्बम ‘Shyam Dei De’ रिलीज
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। दर्शना भक्ति सीरीज ने श्याम भजनों का नया एल्बम ‘श्याम दे दे’ जारी किया है। इस एल्बम के डायरेक्टर विक्की नटवरिया और प्रोड्यूसर रूपल जांगिड़ हैं। इसमें आर्टिस्ट एमजी गैंग मोहित चौधरी और जानवी शिवरानी ने अपनी शानदार अदाकारी और नृत्य से भजन को जीवंत बना दिया है।
सिंगर रोहित चौधरी और शुभ्रा पारीक ने अपनी मधुर आवाज से भजन को और भी भावपूर्ण बना दिया है। एल्बम में कलाकारों के भाव-भंगिमा और नृत्य लोगों को विभोर कर रहे हैं, वहीं भक्तिगीत की धुन श्रोताओं के दिल को छू रही है।
पहले ही दिन में लोगों की जुबान पर चढ़ा
भजन के संगीतकार महेश व्यास हैं, जबकि कोरियोग्राफी ज्योति शेखावत ने की है। बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और आकर्षक सेट डिज़ाइन के साथ यह एल्बम श्याम भक्तों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।
भजन पहले ही दिन लोगों की जुबां पर चढ़ा
श्याम दे दे भजन पहले ही दिन लोगों की जुबान पर चढ़ गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लोग इसे अपना स्टेटस लगा रहे हैं उम्मीद जल्दी ही है दूसरे भजनों के मुकाबले आम लोगों की पहली पसंद बन जाएगा।














































