कूनो से चीता पहुंचा रणथम्भौर

0
145
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सवाई माधोपुर से ख़बर। लोकेश टटवाल
रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे बालेर में चीता आने से फैली दहशत, वन विभाग की टीम ने चीते को किया रेस्क्यू।
मध्यप्रदेश शिवपुरी स्थित कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक चीता रणथंभौर टाइगर रिजर्व आ पहुंचा। यहां चीता रणथंभौर टाइगर रिजर्व की बालेर रेंज में देखा गया ।

चीता बालेर गांव के एक बाड़े में घुस गया। चीता आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। यहां चीता आने से दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

घूमते घूमते गांव में आया चीता

दरअसल, मंगलवार अलसुबह एक चीता आ गया। यहां चीता घूमते घूमते बकरी के बाड़े में पहुंच गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना बालेर रेंज नरेश गोदारा व उनकी टीम मौके पर पहुंची और इसकी सूचना रणथम्भौर की रेस्क्यू टीम को दी। सूचना पर सवाई माधोपुर से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बड़ी मेहनत के बाद चीते को रेस्क्यू किया, इस दौरान चीता एग्रेसिव हो रहा है। वहीं रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने इसकी सूचना कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों को देदी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here