- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड के देवरी गांव में नहर के पास स्थित तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में नवयुवक समिति द्वारा पौधारोपण किया गया। समिति के कमलेश जांगिड़ ने बताया कि तेजाजी महाराज के मंदिर के पास बड़े चबूतरे का निर्माण कराया गया है। शीघ्र ही तेजाजी महाराज के मंदिर पर रंग रोगन किया जाएगा। मंदिर परिक्षेत्र में विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए हैं। समिति द्वारा पौधारोपण कर जानवरों से सुरक्षा के लिए टी गार्ड लगाए गए हैं। इस अवसर पर राजाराम गुर्जर, कमलेश जांगिड़, रामविलास गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर,बंटी शर्मा, पप्पू लाल बैरागी, दिनेश बैरागी सहित बड़ी संख्या में नवयुवक उपस्थित थे।
- Advertisement -












































