सांसद सड़क सूरक्षा समिति की बैठक में, एलिवेटेड रोड की मिली प्रमुखता 

0
142
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डीपीआर की स्वीकृती हेतु प्रदेश को भेजा गया पत्र ।

सत्यनारायण सेन, गुरलां

गुरलां / भीलवाड़ा। स्थानीय कलक्ट्रेट में सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित कि गई जिसकी अध्यक्षता सांसद दामोदर अग्रवाल ने की विशिष्ट अतिथि विधायक अशोक कोठारी थे। बैठक में जिला कलक्टर ,जिला पुलिस, एडीएम सीटी, उपखण्ड अधिकारी, यूआईटी एवं नगर निगम के अधिकारी व ट्राफिक पुलिस इन्चार्ज उपस्थित थे।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से ऐलीवेटेड रोड की प्रगति की समीक्षा की गई लगभग 303 करोड़ कि अनुमानित लागत से बनने वाले गायत्री आश्रम चौराहे से रिलायंस मॉल तक का बनने वाले एलीवेटेड रोड पर प्रमुखता से विस्तृत चर्चा की गई। ऐलीवेटीड रोड की ट्राफिक विजिब्लिटी की रिपोर्ट स्वीकृत हो गई है। बैठक में साँसद अग्रवाल ने कहा कि ऐलीवेटेड रोड का प्रदेश को भेजे गए डीपीआर स्वीकृती पत्र का फॉलोअप कर शीघ्र डीपीआर प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए।

सांसद दामोदर अग्रवाल ने बैठक में कहा इस बैठक का मुख्य एजेण्डा यह है कि सर्वाेच्च वरीयता से ऐलीवेटेड रोड का निर्माण करवाना है। जिससे भीलवाड़ा शहर की प्रमुख मांग को पूरा कर शहरवासियों को सुव्यवस्थित व आधुनिक तकनीक से बना एलिवेटेड रोड की सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक में दूसरा प्रमुख मुद्दा शहर के मुख्य चौराहों पुराना बस स्टेण्ड , गंगापुर तिराहा, अजमेर तिराहा, गायत्री आश्रम चौराहा, रोड़वेज बस स्टेण्ड चौराहा सहित सभी प्रमुख चौराहों पर ट्राफिक लाईट सूचारू करना है। जंहा लाईटे नहीं लगी हुई है वहां शीघ्र ही लाईटें लगवाने का कार्य किया जाए ।
बैठक में तीसरा मुद्दा शहर में बनें अनावश्यक स्पीड ब्रेकरों को हटाना है। आए दिन इन स्पीड ब्रेकरों से दुर्घटना होती रहती है। अनावश्यक स्पीड ब्रकरों को अभियान चलाकर हटाया जाए और जहां आवश्यकता है वहां उन्हे तकनिकी रूप से सही करकें बनाया जाए। बैठक में शहर के भीड़-भाड़ वाले प्रमुख मार्गाे पर एकतरफा यातायात प्रारम्भ करने का विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई । शहर के प्रमुख मार्गाे का सर्वे कर एकतरफा यातायात का निर्णय लिया जाए। जिससे आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here