वैर विधान सभा में सरकारी विद्यालयों के भवन हुए क्षतिग्रस्त, हादसों का दे रहे है न्योता

0
136
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

झालाबाड की घटना के बादभी प्रशासन नहीं हुआ सक्रिय मंदिर और धर्मशालाओं में चला रहे है शिक्षक क्लास

भरतपुर।
भरतपुर जिले के वैर विधान सभा अंचल में चल रहे सरकारी विद्यालयों के भवन क्षतिग्रस्त हालत में है जिनमें कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सरकारी विद्यालयों के क्षतिग्रस्त भवनों की दीवारों में दरार पड़ी हुई है पट्टियां झूल रही है बारिश के मौसम।में इन बदहाल कमरों से पानी टपकता रहता है। अध्यापकों विद्यार्थियों को वारिस के मौसम में क्लास लगाते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वैर विधान सभा इलाके में क्षतिग्रस्त भवनों में सरकारी विद्यालयों का संचालन हो रहा है।

भुसावर उपखंड के गांव पथैना में स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खुले आसमान तले पेड़ो के नीचे बारिस के मौसम में क्लास चल रही है।
इस विद्यालय की सारा भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्यालय का स्टाफ कमरों से बाहर क्लास चला रहे है।
कमरों की दीवारें दरार दे रही थी कमरों की पट्टियां झूल रही है।
वही कुछ कमरों में वारिस का पानी भर जाने से कमरे की फर्श पर मिट्टी ही मिट्टी नजर आ रही है।
वारिस के समय में क्षतिग्रस्त भवनों से पानी के टपकाने की शिकायत बताई,
विद्यालय के प्राचार्य कैलाश चंद मीणा ने बताया कि हाल में हुई झालावाड़ की घटना को देखते हुए बाद हाल कमरों के अंदर क्लास नहीं लगाई जा रही है खुले में ही क्लास लगा कर विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस विद्यालय के क्षतिग्रस्त गिरासू भवन की सूचना सन 2024 से जिला कलेक्टर उपखंड अधिकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों वैर विधायक बहादुर सिंह कोली के लिए भी दी जा चुकी है।
लेकिन सरकार की ओर से बदहाल भवन की मरम्मत नहीं कराई जा रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here