शिवालयों में शिव भक्त कर रहे हैं नाथ का अभिषेक

0
161
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात में शिवालयों में शिव भक्त कर रहे हैं नाथ का अभिषेक।

शिव भक्तों के साथ देवराज इंद्र ने भी रिमझिम के रूप में बरस कर नाथ का जलाभिषेक कर कमाया पुण्य………

पीसांगन,अजमेर
स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।

सावन के तीसरे सोमवार को उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात में पुष्कर सरोवर से कावड़िये कावड़ में सरोवर का पवित्र जल लाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना कर पुण्य कमा रहे है। शिव भक्तों के साथ देवराज इंद्र ने भी रिमझिम के रूप में बरस कर नाथ का जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। पीसांगन कस्बे के फतेहपुरा रोड़ स्थित करणी माता मंदिर परिसर में माता करणी के सेवादार तो उपखंड के गोविंदगढ़ स्थित गौशाला में गौसेवक पुष्प वर्षा के साथ ही शिव भक्तों की सेवा चाकरी में तल्लीन हैं।

शिव आराधना की कड़ी में पीसांगन कस्बे के तेलीवाड़ा मौहल्ला स्थित शिव मंदिर,गणगौरी चौक स्थित नरबदेश्वर महादेव मंदिर,पंचायत समिति के सामने स्थित शिव मंदिर,दरड़ा बास व विनायक जी की बावड़ी स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। वही उपखंड क्षेत्र के   गोविंदगढ़,हनुवंतपुरा,फतेहपुरा,मेवाड़िया,सेठन,कालेसरा,केसरपुरा,बुधवाड़ा,नुरियावास,अखेपुरा,जसवंतपुरा,समरथपुरा,पिचोलिया समेत संपूर्ण देहात में शिवालयों में शिव भक्त भोले को रिझाने व प्रसन्न करने के लिए भोलेनाथ का सहस्त्र धारा एवं पुष्कर सरोवर से लाये पवित्र जल से अभिषेक कर रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here