लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
क्षेत्र के कचरावता पंचायत के समरावता गांव के राजकीय प्राथमिक विधालय भवन के जर्जर एवं अनुपयोगी होने पर ग्रामीणों ने उप सरपंच दिलकुश मीना के नेतृत्व में नगरफोर्ट तहसीलदार इंद्रजीत सिंह को जिला कलेक्टर के नाम जर्जर व अनुपयोगी बिल्डिंग को नया निर्माण करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया की समरवता के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जर्जर व अनुपयोगी बिल्डिंग होने के कारण सभी बच्चों का एक बड़े कमरे मे बैठाना पड़ रहा है।
उसी में अन्दर स्टोर, आफिस कार्यालय तथा कक्षा 1 से 5 तक की कक्षा संचालित होती है। विद्यालय में वर्तमान नामांकन 45 है। जबकि भवन के जर्जर होने के कारण ग्रामीण अपने बच्चों को निजी स्कूल में भेजने को मजबुर है। विद्यालय में सुविधा के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है ।इस दौरान उप सरपंच दिलकुश मीणा, मनकुष मीणा, छोटूलाल मीणा, विनोद मीणा, प्रेमराज मीणा, रमेश चंद, दीपक मीणा, सुवालाल मीणा आदि ग्रामीण मौजूद थे।
















































