लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से किए गए स्वागत सत्कार में बोले एडहॉक कमेटी के सदस्य पोरवाल
जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रतापगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पिंकेश कुमार जैन को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी में सदस्य बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से भव्य स्वागत—अभिनंदन किया गया। प्रदेश मीडिया कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, पैनेलिस्ट और मीडिया विभाग के सदस्यों ने प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल का दुपट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश प्रवक्ता रामकुमार वर्मा, प्रताप राव कौशिक, राखी राठौड़, पंकज मीणा, सुरेश गर्ग, विकास बारहठ, शैलेंद्र सिंह गुर्जर, नमित जैन, मदन प्रजापत, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ देकर पोरवाल का अभिनंदन किया।














































