रेल मंडल पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर मनाया 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0
151
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर।  रेल मंडल द्वारा शुक्रवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन के कॉनकॉर्स हॉल में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21जून) को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः (6:30 से 7:00 बजे तक) प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी- उदबोधन के सीधे प्रसारण से हुई। तत्पश्चात 7:00 से 7:45 बजे तक नेशनल योगा प्लेयर माया चौधरी ने संगीता सुथार के माध्यम से रेलकर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम की विधियां सिखाईं तथा स्वस्थ जीवन शैली हेतु उपयोगी योग टिप्स भी साझा किए।

योगभ्यास के बाद वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेश चौधरी ने योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ के बारे में बताया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे (योग) नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया। चौधरी ने बताया कि योग के निरंतर अभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है एवं तनाव प्रबन्धन रहता है जिससे कार्यक्षमता में वृद्वि होती है।कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों को फल एवं ऊर्जा पेय (एनर्जी ड्रिंक) वितरित किए गए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here