जयपुर में पहली बरसात में ही कई कॉलोनियों में भरा पानी

0
385
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। गुरुवार को हुई आधे घंटे की बरसात में भी जयपुर की मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पीछे स्थित पद्मावती कॉलोनी ए सहित दर्जनों कॉलोनी में में बरसात का पानी भर गया । पद्मावती ए कॉलोनी  के स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ग्रेटर नगर निगम और विधानसभा झोटवाड़ा और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में आती है । बरसात के दिनों में यहां पर करीब 10 -15 कॉलोनीयों का पानी एकत्रित होकर आ जाता है ,जिसके चलते स्थानीय लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।  घरों के आगे दो से तीन फीट पानी भर जाता है पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

पार्षद से लेकर सांसद तक बीजेपी के फिर भी सुनवाई नहीं

वार्ड का पार्षद भाजपा से ही है राजेंद्र अग्रवाल  उनको भी कई बार बता चुके हैं । स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री  राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है।  सांसद राजेंद्र राव भी भाजपा के है उनको भी कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन किसी ने भी लोगों की समस्या का समाधान करने की कोशिश नहीं की, जिसके चलते फिर बरसात में ऐसे हालात का सामना करना पड़ रहा है।  जिससे लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

advt

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here