देवनानी ने अजमेर में शुरू किया वंदे गंगा जल संरक्षण महा अभियान

0
207
- Advertisement -

 

 देवनानी के साथ त्रिदिवसीय श्रमदान अभियान की शुरुआत मे आनासागर चोपाटी पर उमड़ा जन सैलाब, सहस्त्रों हाथों ने किया श्रमदान

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर में जल संरक्षण और स्वच्छता की भावना को साकार करते हुए वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत त्रिदिवसीय श्रमदान अभियान का शुभारंभ आनासागर झील की सफाई से किया। आनासागर के तट पर हजारों लोगों की भागीदारी ने जन अभियान का रूप ले लिया।

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री  भगीरथ चौधरी, जिला कलक्टर  लोकबन्धु सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने श्रमदान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने श्रमदान करते हुए कहा कि आओ साथ चले, आनासागर साफ करें के संकल्प के साथ आमजन की भागीदारी का यह दृश्य लगभग 4 दशकों के बाद देखने को मिला है। यह वास्तव में जल के लिए एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि जल है तो जीवन है और मानव शरीर का 70 प्रतिशत भाग जल है। ऐसे में जल स्रोतों की शुद्धता और संरक्षण आवश्यक है।

श्रमदान अभियान के तहत नर्सिंग छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर कचरा संग्रहण किया। वहीं स्काउट, एनसीसी व आरएसी के जवानों ने भी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं और विभागों को उनके सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले संगठनों में भारतीय स्काउट गाइड, जवाहरलाल नेहरू जीएनएम, जिला बार एसोसिएशन, शिक्षा विभाग, पूर्व सैनिक परिषद, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, माहेश्वरी सेवा समिति, एनएसएस, शिक्षक संघ, भवानी शंकर मंदिर समिति, पतंजलि योग समिति, चित्रगुप्त एकता मंच, वन विभाग रेंज ब्यावर, ज्योतिबा फुले मालियान समिति, बजरंग मंडल, पृथ्वीराज मंडल, विवेकानंद केंद्र शाखा, आशा सहयोगिनी सहित अनेक संस्थाएं शामिल रही।
इस अवसर पर महापौर  ब्रजलता हाडा, उपमहापौर  नीरज जैन, शहर अध्यक्ष  रमेश सोनी, देहात अध्यक्ष  जीतमल प्रजापत,अतिरिक्त जिला कलक्टर  गजेंद्र सिंह राठौड़,  ज्योति ककवानी, क्षेत्रीय पार्षद सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगण, एनसीसी स्काउट एवं आरएसी के जवानों, नर्सिंग छात्रों, विद्यार्थियों तथा समाजसेवियों ने श्रमदान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here