पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में सराहनीय और अनुकरणीय पहल

0
196
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

20 पौधे लगाओ, संरक्षण करो स्थानांतरण अर्जी पर डिजायर ले जाओ

जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश महामंत्री और खण्डार विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र गोठवाल ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक अभिनव पर्यावरण संरक्षण पहल शुरू की है। गोठवाल ने घोषणा की है कि जो शिक्षक अपने क्षेत्र में कम से कम 20 पौधे लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे, उनके स्थानांतरण की अर्जी शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। गोठवाल ने इस पहल को ‘शिक्षक-प्रेरित हरियाली अभियान’ का नाम दिया है, जिसका उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि शिक्षकों को भी इस दिशा में सक्रिय रूप से शामिल करना है। उन्होंने कहा, “शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, और यदि वे स्वयं पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे, तो विद्यार्थियों में भी यह चेतना विकसित होगी।” गोठवाल ने बताया कि शनिवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जन सुनवाई के दौरान स्थानांतरण के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की अर्जी प्राप्त हुई थी, इस पर शिक्षकों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वृक्षारोपण अभियान को बढ़ाने का ​फैसला किया गया है।

भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि पर्यावरण की दिशा में शुरू की गई इस पहल का शिक्षकों की ओर से स्वागत किया गया है और शिक्षकों ने वादा किया है कि वे हर वर्ष 20 नए पौधे लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे। यह कदम राज्य सरकार की ‘हरियालो राजस्थान’ योजना को भी बढ़ावा देगा और प्रदेश में वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक गोठवाल ने इस पहल को एक अनुकरणीय उदाहरण बताया है और अन्य क्षेत्रों के नेताओं से भी इस प्रकार की पहलों को अपनाने की अपील की है। गोठवाल ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह शिक्षकों की सामाजिक जिम्मेदारी और सक्रियता को भी उजागर करेगी।

गोठवाल ने लिया 365 दिन 365 पेड़ लगाने का संकल्प
भाजपा महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ना केवल शिक्षकों को जिम्मेदारी देने का कार्य किया है, बल्कि स्वयं भी इस दिशा में पहल कर चुके है। गोठवाल ने 365 दिन, हर दिन एक नया पौधा लगाने का संकल्प किया है। विश्व पर्यावरण दिवस से गोठवाल हर रोज एक पेड़ लगा रहे है। गोठवाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य है — हर कोना हरा-भरा, हर सांस शुद्ध। आइए, मिलकर प्रकृति को बचाने का संकल्प लें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here