- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
आसपुर से प्रवीण कोठारी से प्रवीण कोठारी की रिपोर्ट
आसपुर-डुंगरपुर । खेड़ा आसपुर के जवान रोशन सेवक का अग्नि वीर में चयनित होने पर भव्य स्वागत किया गया। अग्निवीर में चयनित होने के बाद पहली बार गांव आए रोशन सेवक का महाराणा प्रताप सर्कल पर लोगों ने बैंड-बाजे की धुन पर जोरदार स्वागत किया । रोशन ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर मालदर्पण किया और लोगों का आशीर्वाद लिया । अग्निवीर में सैनिक बनने पर रोशन सेवक और उनके परिवार ने खुशी जाहिर की और कहा की यह गांव के लिए गर्व की बात हॊ, की हमारे गांव का लड़का देश की फौज में काम करेगा। आपको बता दें कि अग्नि वीर को लेकर बहुत सारे सवाल उठते हैं लेकिन वाक्य में जिनका चयन इस सेवा के लिए होता है उनके लिए यह बड़े गर्व की बात है।
- Advertisement -










































