पर्यावरण संरक्षण और बीकानेर को प्लास्टिक मुक्त करने एवं नदी और गोवंश का संरक्षण के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

0
78
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर।मानव चेतना जागृति प्रन्यास और वीणा नृत्य अकादमी की तरफ से आयोजित पर्यावरण संरक्षण और बीकानेर को प्लास्टिक मुक्त करने एवं नदी और गोवंश का संरक्षण के समाधान हेतु की जाने वाली सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ब्रह्म सागर महादेव मंदिर राजा लाल सिंह जी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। ऐतिहासिक मंदिर में आयोजित होने जा रही है।करणी माता के मंदिर अंत्योदय नगर से ब्रह्म सागर महादेव मंदिर तक पुष्पा देवी पुरोहित के नेतृत्व में कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जोशी ने इस लोक कल्याण और गोवंश की रक्षा और बीकानेर को प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से की जाने वाली भागवत कथा में सभी भक्त जनों से यह प्रण करवाया है कि हम प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे एवं उसे सड़क पर नहीं डालेंगे जिससे गोवंश को सीधा नुकसान पहुंचता है।इसी क्रम में बीकानेर के पूर्व मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला जी ने नगर निगम द्वारा संचालित नंदी शाला में अपनी तरफ से ५०० किलो तरबूज और नदी को प्रसादी के लिए दिए , और कहा कि नंदी भगवान शिव के सबसे नजदीक रहने वाला है, नंदी हमारे सनातन संस्कृति का प्रतीक है और धर्म का प्रतीक है इसका संरक्षण एवं उनकी व्यवस्थाओं में सुधार होना चाहिये और उसके साथ ही अपने तरफ से सभी लोगों को कपड़े के थेले वितरित किए जिससे बीकानेर को सुंदर और अच्छा बनाया जा सके और लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल अनावश्यक रूप से ना करे । प्लास्टिक की थैली की जगह कपड़े के थेले का ही प्रयोग करें। कार्यक्रम में उपस्थित मनमोहन जी व्यास, अनिल जी किराडू, युगल नारायण जी रंगा पंडित अशोक जी पुरोहित दामोदर जी तंवर, अशोक महाराज, कमल आचार्य, नवरत्न जोशी, भानु प्रताप, मैं भी अपने वह संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त के लिए अपने विचार रखें। कार्यक्रम में श्री नवनीत जी व्यास ब्रजमोहन जी व्यास शुभम आचार्य तेजस ब्रह्म सागर महादेव मंदिर के भक्तगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here