महेश नवमी महोत्सव पर बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरे रंग, समाज में छाया उल्लास

0
75
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के सौजन्य से रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) महेश नवमी महोत्सव के पावन अवसर पर श्रीनगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वावधान में नगर माहेश्वरी महिला संस्थान द्वारा आयोजित रचनात्मक प्रतियोगिताओं में नन्हें-मुन्नों से लेकर किशोर वर्ग तक के बच्चों ने अपनी कला, रचनात्मकता और कौशल से सबका मन मोह लिया। नगर अध्यक्ष डॉ सुमन सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों के उत्साह को नई उड़ान दी, बल्कि समाज में पारिवारिक समरसता और एकता का भी सुंदर संदेश दिया। नगर सचिव सोनल महेश्वरी ने बताया कि, नगर के साथ सभी क्षेत्रीय संगठनों ने सभी प्रतियोगिताओं को मिलकर प्रभार संभाला। संजय कॉलोनी और पथिक नगर महिला संगठन की देखरेख में आयोजित रंग भरो प्रतियोगिता आयु 5-7 वर्ष के बच्चों ने कल्पनाशीलता के रंगों से कोरे कागज़ को जीवंत कर दिया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बाँटा गया: 5-6 वर्ष एवं 6-7 वर्ष।

जिसमे 5-6 वर्ष वर्ग मे प्रथम प्रणवी, द्वितीय अविता, तृतीय अनायरा, तथा 6-7 वर्ष वर्ग प्रथम वेदिका माहेश्वरी, द्वितीय विआन असावा, तृतीय स्थान पर दिशा सोमानी रहे। बसंत विहार और पुराना शहर महिला मंडल के संयोजन में आयोजित चित्र बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने समाज, प्रकृति और संस्कृति को अपनी दृष्टि से उकेरा। जिसमे प्रथम नंदिता नराणीवाल, द्वितीय रूदेविश नराणीवाल, तृतीय स्था काव्य नुवाल रहे। आजाद नगर एवं काशीपुरी महिला मंडल के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता सबसे आकर्षक रही। घुटनों के बल दौड़ते नन्हें प्रतिभागियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। जिसमे प्रथम मिवान मंडोवरा, द्वितीय प्रव्या काबरा, तृतीय इशिका माहेश्वरी रहे। ब्रेन बूस्टर प्रतियोगिता मे आयु 1-4 वर्ष के बच्चों को तीन भागो में बांटा गया। आरकेआरसी एवं सुभाष नगर महिला मंडल प्रभारी रहे।

यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में आयोजित की गई। बच्चों को कैप पहनकर दौड़ने की चुनौती दी गई जिसमें उनकी सजगता और उत्साह देखते ही बनता था। 1-2 वर्ष वर्ग मे प्रथम वृंदा बिरला, द्वितीय ईशानवी न्याती, तृतीय कानवी माहेश्वरी, 2-3 वर्ष वर्ग मे प्रथम निविशा डाड, द्वितीय मायशा अजमेरा, तृतीय इवा सोनी तथा 3-4 वर्ष वर्ग मे प्रथम आर्विक सोमानी, द्वितीय केशव खटोड़, तृतीय दिव्यांशी दरगड़ रही। ट्रेज़र हंट (11-18 वर्ष) खोज और कौशल का समागम प्रतियोगिता मे शास्त्री नगर और बापू नगर महिला मंडल प्रभारी रहा। यह प्रतियोगिता किशोरों के लिए रोमांच और टीम भावना का केंद्र रही। दो टीमों में बंटे प्रतिभागियों ने सुरागों को सुलझाकर लक्ष्य तक पहुँचने में अद्भुत समर्पण दिखाया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here