खाचरियावास और पुष्पेंद्र भारद्वाज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे फैक्ट्री

0
67
- Advertisement -

फैक्ट्री मालिक की मिली भगत से पुलिस ने दम घुटने से मरे चारों मजदूरों के शवों को उनके गांव किया रवाना, उनके गांव रवाना कर किया धोखा: खाचरियावास

 मुख्यमंत्री के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में दम घुटने से मरे मजदूरों को नहीं मिला न्याय, मुख्यमंत्री दे जवाब

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज सांगानेर के सीतापुर में स्थित सोने के गहने बनाने की फैक्ट्री का दौरा कर चार मजदूरों की दम घुटने से हुई मौत के लिए फैक्ट्री प्रबंधन और सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार माना। खाचरियावास ने कहा कि फैक्ट्री में सुबह से पुलिस प्रशासन मृतक मजदूर के परिवारों को मुआवजा दिलाने की बजाय उनकी डेड बॉडी को जयपुर से उनके गांव भेजने में लगी रही राज्य की सरकार और पुलिस फैक्ट्री मालिक को बचाने में लगी रही हालात इतने खराब है की सुबह तक फैक्ट्री में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद प्रेस के लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। जब हम वहां पहुंचे तो फैक्ट्री मालिक ने बाउंसर लगा रखे थे बाउंसरों को डांटकर गेट खुलवाकर फैक्ट्री का दौरा किया गया फैक्ट्री में फैक्टरी प्रशासन की लापरवाही से चार मजदूरों की मौत हो गई, मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरणों के केमिकल के टैंकों में सोना ढूंढने के लिए उतारा जाता है जिसमें उनकी दम घुटने से मौत हो गई पुलिस प्रशासन ने मजदूरों के शवों को उनके गांव यूपी रवाना कर दिया,

यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है। मानवता पर कलंक है जिस पुलिस से न्याय की उम्मीद है उस पुलिस ने उनके परिवार वालों के आने से पहले मजदूरों को एक करोड रुपए मुआवजा प्रत्येक मजदूर को दिया जाता उससे पहले उसके गांव चारों मजदूरों की बॉडी रवाना कर दी गई राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में सांगानेर में इतनी बड़ी घटना हो गई मुख्यमंत्री और पूरी सरकार सोई हुई हैं यदि फैक्ट्री मालिक से सरकार ने चारों मजदूरों के परिवार को एक-एक करोड़ रूपया नहीं दिलवाया तो इस मामले में हम चुप नहीं रहेंगे,मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सख्त एक्शन लेगी सारी कानूनी प्रक्रिया अपनाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि मजदूरों को न्याय नहीं मिला तो सचिवालय और मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा यदि मुख्यमंत्री में थोड़ी भी नैतिकता है तो उन्हें तुरंत प्रभाव से फैक्ट्री मालिक से चारों मजदूरों के परिवारों को एक-एक करोड रुपए मुआवजा तुरंत जारी करवाना चाहिए प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, दुष्यंत राज सिंह चुंडावत,हर्षल आमेंरिया, भगवत सिंह राजावत, राजीव चौधरी, रामफूल मीणा, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता साथ में थे खाचरियावास सहित सभी लोग जब महात्मा गांधी अस्पताल मुर्दाघर में पहुंचे तो पुलिस ने सभी लोगों को यूपी रवाना कर दिया था यह सीधे-सीधे मृतक मजदूर परिवारों के साथ धोखा है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here