निर्भया स्क्वॉयड देगी महिलाओं को सुरक्षा, बसों , टैक्सी, टेम्पू में चलाएंगे जागरूकता अभियान

0
220
- Advertisement -

जयपुर। “सो रहे तो जाग जाइए…. महिलाओं के अधिकारों के बारे में जान जाइए”…. निर्भया स्क्वाड ने एक बार फिर से अनोखी मुहिम छेड़ी है ….
महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने की….
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना ने बताया कि 20 जुलाई से 31 जुलाई तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यानी की बसों, मेट्रो, रेल, टेंपो, ऑटो, रिक्शा आदि में महिलाएं एवं बालिका सुरक्षित महसूस करें उनके साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी ना हो, अभद्र व्यवहार ना हो, आत्मसम्मान के साथ सफर कर सके, इस हेतु यह जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें निर्भया स्क्वायड की महिला कर्मी वर्दी में बसों में सफर करते हुए लोगों को महिला संबंधी कानून वह हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देंगी । साथ ही कुछ महिला कर्मी सादा वर्दी में बसों में सफर करेंगी एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी करके उनके विरुद्ध कार्यवाही करवाएंगी। साथ ही वाहन के चालक व परिचालक को महिलाओं की सुरक्षा हेतु शपथ दिलाएंगे एवं महिलाओं की मदद करने के लिए पाबंद करेंगी। निर्भया स्क्वायड अपने क्षेत्र में चलने वाले वाहनों का पूर्ण विवरण एक रजिस्टर में संधारित करेंगी, जिसमें वाहन नंबर संबंधित रूट चालक व कंडक्टर के बारे में जानकारी लिखेंगे साथ ही लगातार हर महीने इन सूचनाओं को अपडेट भी करती रहेंगी।
“पब्लिक ट्रांसपोर्ट अवेयरनेस प्रोग्राम फॉर वूमेन सेफ्टी” के तहत हर वाहन पर हेल्पलाइन के नंबर भी अंकित करवाएगी
उक्त कार्यक्रम में यातायात पुलिस व संबंधित पुलिस स्टेशन भी सहयोग करेगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश द्वारा सिंधी कैंप बस स्टैंड पर जन जागृति रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। साथ ही आयुक्तालय के डीसीपी स्तर के अधिकारियों ने भी उक्त कार्यक्रम में भाग लिया। डीसीपी वेस्ट प्रदीप मोहन डीसीपी यातायात श्वेता धनकड़ सीपी मेट्रो रिचा तोमर एवं अन्य अधिकारियों ने जन जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही महिलाओं से और पुरुषों से बात भी करी।
बसों में भी जाकर इस अभियान की जानकारी दी। जयपुर पुलिस के के द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पहली बार इस प्रकार का जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -
Previous article2023 में राजस्थान बसपा ने लिया अपनी सरकार बनाने का संकल्प -बाबा
Next articleजय मीनेश महाविद्यालय में किया पौधरोपण
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here