नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप..प्रिंसिपल को दी शिकायत
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट
भरतपुर – सरकारी नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने आरबीएम अस्पताल के वार्ड में ड्यूटी के दौरान परेशानियों का सामना करने की शिकायत की है। छात्रों का आरोप है कि उनके साथ अस्पताल के स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार, नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश और मोबाइल नंबर मांगने के साथ अस्पताल स्टाफ मरीजों का इलाज नहीं करता है और सारा काम नर्सिंग छात्रों से करवाया जाता है.इन आरोपों को लेकर सरकारी नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन दिया है. ज्ञापन के जरिए बताया है कि उन्हें वहां से हटाया जाए या फिर उनकी समस्या का समाधान किया जाए। आरबीएम अस्पताल के पीएमओ ऑल नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने जांच की बात कही है।
सरकारी कॉलेज नर्सिंग भरतपुर के प्रिंसिपल को शिकायत देते हुए बताया कि आरबीएम अस्पताल के वार्ड में नर्सिंग विद्यार्थी काफी महीनों से नियमित रूप से वार्ड में ड्यूटी कर रहे है लेकिन इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । जैसे कि हम उनके मजदूर है। लड़कियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है साथ ही नजदीकिया बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर की मांग की जाती है।अश्लीलता का प्रदर्शन कर पूरा काम नर्सिंग छात्रों से कराया जाता है। अस्पताल स्टाफ के किसी भी मरीज का ट्रीटमेंट नहीं करते । आज का ही वाक्या देखा जाए तो FMWA वार्ड में डॉ प्रवीण,स्टाफ जीतू फौजदार,ओमराज व अन्य द्वारा ग्रुप 4 को अभद्र शब्दों द्वारा तथा गलियों का उपयोग कर बात की। न्यू बैच की जूनियर लड़कियों के साथ भी बत्तमीजी की और जबरदस्ती मास्क हटाने के लिए दबाव बनाया।हमारी समस्या का समाधान किया जाए और हमारी ड्यूटी हटाई जाए।


















































