श्री राम मंडल सेवा संस्थान ने की गायों के लिए पानी पीने की टंकियां वितरित

0
199
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री राम मंडल सेवा संस्थान द्वारा ग्रीष्म ऋतु के अवसर पर सुभाष नगर थाना, शिव मंदिर के पास, प्रज्ञा भवन के पीछे, संजय कॉलोनी, भीलवाड़ा में गायों के लिए पानी पीने की टंकियां का वितरण किया गया, कार्यक्रम प्रभारी लालचंद कुमावत ने बताया कि सुबह 8:00 बजे संस्था अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता व पार्षद कैलाश मुन्धडा ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करके टंकिया वितरण करनी शुरू की, सुबह से ही गौ सेवा के लिए टंकियां लेने के हेतु काफी भीड़ इकट्ठी हो गई,

सभी को व्यवस्थित तरीके से नाम लिखकर लिस्ट बनाकर 101 टंकियां वितरित की गई बाकि बचे हुए लोगो को जल्दी से जल्दी पानी की टंकियों बनाकर आवश्यकता अनुसार वितरित की जाएगी, इस कार्यक्रम में संस्थान के मुकेश वर्मा, चैन सिंह चौहान, यशवंत जैन, सत्यनारायण चोखड़ा, अशोक अग्रवाल, हंसराज जैन, बनवारी माली, प्रहलाद शर्मा, दिनेश लखोटिया, मनोज अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता शर्मा व पिंकी सोनी, ख़ुशी कुमावत, मुन्नी कुमावत व सदस्य, संजय पारीक, प्रशांत पारीक, सुभाष शर्मा, गोपाल शर्मा, सुरेश शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, संजय कुमावत आदि उपस्थित थे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here