हनुमान बेनीवाल का बिगड़ा मानसिक संतुलन- चौधरी

0
534
- Advertisement -

 

 

सस्ती लोकप्रियता के लिए मीडिया में देते रहते हैं अनर्गल बयान – कन्हैया लाल चौधरी
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (आर एन सांवरिया)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल खींवसर में चुनाव हारे हैं, तब से मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए बचकानी हरकतें कर रहे हैं।

खींवसर चुनाव हारने से बौखलाए बेनीवाल

चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी ने मजबूती से मिलकर खींवसर विधानसभा का उपचुनाव लड़ा और जीते तथा खींवसर में हनुमान बेनीवाल एवं उनके पार्टी कार्यकर्ता जिस तरह से गुंडागर्दी करते थे, ब्लैकमेलिंग करते थे, उसका खात्मा किया।

सस्ती लोकप्रियता के लिए करते हैं बेनीवाल बयान बाजी

उन्होंने कहा कि बेनीवाल ओछी लोकप्रियता पाने के चक्कर में मीडिया में लगातार अनर्गल बयान देते रहते हैं। भाजपा विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते रहते हैं। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है और उन्हें किसी अच्छे मनोचिकित्सक से सलाह लेकर इलाज करवाना चाहिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here