- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रियंका माहेश्वरी
प्रतापगढ़ । शहर में होली के 13 दिन बाद यानि आज रंग तेरस के अवसर पर रंगों से होली खेली गई। यह परंपरा राजा महाराजाओं के समय से चली आ रही है, इस परंपरा को मान्यता देते हुए आज शहर में होली के 13 दिन बाद होली रंग उत्सव मनाया गया।
आज सारा शहर रंगों में रंगा नजर आया। लोग अपने घरों से बाहर आकर होली खेलते हुए नजर आए। नगर परिषद की ओर से भी रंग व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर गांधी चौराहे पर होली का रंग उड़ाया गया।

इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया और होली के गीत गाए। शहर के विभिन्न हिस्सों में होली के आयोजन हुए, जिसमें लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
रंग तेरस के इस अवसर पर शहर में रंगों की बहार आ गई और लोगों ने होली के रंगों में खुद को डूबो दिया।
- Advertisement -














































