भारतीय मजदूर संघ ने ईपीएस—95 पेंशन बढ़ाने की मांग पर किया प्रदर्शन,कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0
167
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,। (आर एन सांवरिया)
भारतीय मजदूर संघ, जिला जयपुर द्वारा मंगलवार को ईपीएस-95 पेंशन में बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री महेंद्र सैनी ने बताया कि संघ के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह गुर्जर, प्रदेश मंत्री यतेंद्र कुमार, जिला संरक्षक योगेश सक्सैना, हरिमोहन चांडक, रतन सिंह, गोपाल चौधरी सहित संघ के पदाधिकारियों और श्रमिकों की ओर से प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्यूनतम पेंशन 5 हजार करने, ईपीएफ की सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने और ईएसआईसी वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार करने की मांग की गई है। इस दौरान आंगनवाडी और संगठित क्षेत्र के लिए भी कुछ मांगें ज्ञापन में रखी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

संघ के प्रचार मंत्री अक्षय कुमार मीणा ने बताया कि वर्तमान में पेंशन और वेतन की सीमा बहुत कम है, इससे मजदूरों और कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। संगठन लंबे समय से इन मांगों को गत सरकारों के समक्ष रख चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदर्शन में जिलेभर के मजदूर और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के लोगों ने समर्थन दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here