- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। हरियाणा के प्रभारी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉक्टर सतीश पूनिया ने जयपुर में कार्यकर्ताओं के संग होली का त्यौहार मनाया । इस दौरान राजस्थानी लोकगीतों पर कार्यकर्ताओं के संग डॉक्टर पूनिया ने जमकर डांस किया और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठा लिया और खूब देर तक नाचते रहे । सतीश पूनिया ने सभी को होली और धूलंडी की बधाई और शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व सबके जीवन में खुशहाली और मंगल लाए। यह पर ऐसा त्यौहार है जो सबके बीच की दूरियां मिटता है प्यार प्रेम बढ़ाता है।
- Advertisement -

















































