राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ

0
221
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बोर्ड प्रशासक ने मालपुरा में परीक्षा केंद्र का किया अवलोकन

अजमेर (नितिन मेहरा)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी एवं सीनियर सैकण्डरी परीक्षाएं गुरुवार से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड प्रशासक एवं अजमेर संभाग के संभागीय आयुक्त श्री महेश चंद्र शर्मा मालपुरा, टोंक पहुंचे। शर्मा ने मालपुरा के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।


उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि परीक्षाएं नकलमुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। बोर्ड प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

बोर्ड सचिव ने अजमेर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गई सुचारू
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने अजमेर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने राजकीय तोपदड़ा सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर, डीएवी सीनियर सैकण्डरी स्कूल केसरगंज एवं राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सैकण्डरी अंग्रेजी विषय की परीक्षाओं की सभी व्यवस्थाएं सुचारू पाई गई। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और नकल मुक्त एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए चित्रकला विषय में 87 हजार 427 परीक्षार्थी प्रविष्ट होने हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here