कोर्ट ने 10 साल बाद दिया दुकान को लेकर निर्णय

0
222
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— स्थानीय व्यापारी महेश तोतला को मिला न्याय
— मुख्य बाजार में चौमूं दरवाजा मार्ग स्थित दुकान का मामला

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। किशनगढ़ रेनवाल के मुख्य बाजार में चौमूं दरवाजा मार्ग स्थित एक दुकान के 10 साल से चल रहे एक दीवानी वाद में न्यायाधीश नीरज भामू, अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या दो, सांभरलेक, जिला जयपुर ने अपना निर्णय सुनाते हुए प्रार्थी महेश कुमार तोतला के पक्ष में विक्रय पत्र निष्पादित करने का फैसला दिया है। न्यायालय के निर्णय के मुताबिक अब वादी महेश तोतला उक्त दुकान के मालिक होंगे और प्रतिवादी सुरेश तोतला का कोई हक नहीं होगा। इस मामले में वादी महेश तोतला के अधिवक्ता सुधीर शुक्ला और योगेश शुक्ला थे, वहीं प्रतिवादी सुरेश तोतला के अधिवक्ता श्यामसुंदर पारीक रहे हैं।

वादी महेश कुमार तोतला के अधिवक्ता सुधीर शुक्ला ने बताया कि वादी महेश कुमार पुत्र स्व. हरिराम तोतला उम्र 65 वर्ष निवासी कि. रेनवाल बनाम सुरेश कुमार पुत्र स्व. हरिराम तोतला निवासी कि. रेनवाल हाल निवासी सालासर नगर, सूरत गुजरात के पुश्तैनी दुकान के दीवानी वाद में माननीय सक्षम न्यायालय ने सभी पक्षों को ध्यानपूर्वक सुनकर वादी महेश कुमार तोतला के पक्ष में 10 साल के बाद निर्णय सुना दिया है। जानकारी के अनुसार वादी महेश कुमार ने प्रतिवादी सुरेश कुमार के खिलाफ एक वाद वर्षा 2015 में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय क्रम संख्या एक में दायर किया था। जिसे जिला एवं सेशन न्यायालय जयपुर ने वर्ष 2018 में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या दो में भेज दिया था।


अधिवक्ता सुधीर शुक्ला ने बताया कि वादी के भाई सुरेश कुमार द्वारा चौमूं बाजार में स्थित दुकान के 1/2 स्वयं के हिस्से को बेचान कर एवं प्रतिफल राशि प्राप्त करने के बाद असल इकरारनामा धोखे से स्वयं के पास ले गया था, इसके बाद इकरारनामे की फोटोकॉपी के आधार पर ये वाद प्रस्तुत किया गया था। प्रतिवादी के द्वारा प्रतिफल राशि प्राप्त करने के बाद भी नीयत खराब कर वादी के नाम विक्रयपत्र निष्पादित नहीं कर रहा है। वहीं किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद अधिवक्ता के द्वारा गवाहों के बयान एवं दस्तावेजों को प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद माननीय न्यायालय का स्वागत योग्य निर्णय आया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here