पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार

0
277
- Advertisement -

धौलपुर। जिले के सूरजपुरा गांव में संदिग्ध अवस्था में करीब 28 साल की विवाहिता की लाश कमरे में फांसी लगी हुई अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई।

महिला का पति फरार हो चुका था। रिश्तेदारों ने जब रूम में जाकर देखा तो डेड बॉडी पड़ी देख होश उड़ गए। घटना की सूचना स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ सिटी मुनेश मीणा एवं थाना प्रभारी भीम सिंह पहुंच गए। जिन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना कर डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला बबीता सोमवार को अपने पति महावीर के साथ सूरजपुरा गांव में रिश्तेदारी में भात कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। सोमवार देर रात को परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों ने भात कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया था। सभी लोग सामूहिक भोज करने के बाद सोने के लिए चले गए थे। एक कमरे में महावीर एवं उसकी पत्नी बबीता भी सोने के लिए चले गए थे। मंगलवार सुबह घर परिवार के सभी सदस्य जाग गए थे। लेकिन कमरे से महावीर और उसकी पत्नी बबीता निकालकर नहीं आए। जब परिजनों ने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो बबीता की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई देख होश उड़ गए। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।९

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा एवं थाना प्रभारी भीम सिंह पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का पुलिस ने मौका मुआयना किया है। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here