धौलपुर। जिले के सूरजपुरा गांव में संदिग्ध अवस्था में करीब 28 साल की विवाहिता की लाश कमरे में फांसी लगी हुई अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक महिला बबीता सोमवार को अपने पति महावीर के साथ सूरजपुरा गांव में रिश्तेदारी में भात कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। सोमवार देर रात को परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों ने भात कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया था। सभी लोग सामूहिक भोज करने के बाद सोने के लिए चले गए थे। एक कमरे में महावीर एवं उसकी पत्नी बबीता भी सोने के लिए चले गए थे। मंगलवार सुबह घर परिवार के सभी सदस्य जाग गए थे। लेकिन कमरे से महावीर और उसकी पत्नी बबीता निकालकर नहीं आए। जब परिजनों ने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो बबीता की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई देख होश उड़ गए। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।९
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा एवं थाना प्रभारी भीम सिंह पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का पुलिस ने मौका मुआयना किया है। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।