उठा मां का साया…उटारदा गाँव का युवक, परिवार और रिश्तेदारों के साथ गया था प्रयागराज

0
286
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

कुंभ से लौटते इटावा में एक्सीडेंट मां सास व ससुर की मौत, चाची सहित युवक घायल

नदबई भरतपुर। महाकुंभ से लौट रहे नदबई क्षेत्र के गांव उटारदा निवासी श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, इटावा के समीप ओवरलोड ट्रक ने असंतुलित होकर तेज गति से स्विफ्ट गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते गाड़ी में सवार दो महिला सहित तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, एक महिला सहित गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की सूचना पर गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह उटारदा निवासी गाड़ी चालक मोहन सिंह पुत्र पदम सिंह अपनी स्विफ्ट गाड़ी मैं अपनी माता लीला देवी, चाची राजकुमारी पत्नी मानसिंह व हलेना थाना क्षेत्र के गांव बिजवारी निवासी अपने ससुर बच्चू सिंह व सास कमलेश देवी को शनिवार सुबह कुंभ लेकर गया था। सोमवार सुबह गाड़ी चालक मोहन सिंह कुंभ स्नान कर वापस लौट रहा था।

इसी दौरान जसवंत नगर इटावा के समीप ओवरलोड ट्रक ने असंतुलित होकर तेज गति से स्विफ्ट गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके चलते गाड़ी में सवार गाड़ी चालक मोहन सिंह का ससुर बच्चू सिंह, माता लीला देवी व सास कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी चालक मोहन सिंह व चाची राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। समीपवर्ती लोगों ने घायलों को समीप के चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने चिकित्सालय में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर हादसे की सूचना पर गांव में मातम छा गया तो दूसरी ओर अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। समीपवर्ती ग्रामीण भी परिजनों को सांत्वना देते नजर आए।

- Advertisement -
Previous articleजिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को
Next articleजल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक 24 को
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here