लूणकरणसर में किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया संवाद

0
237
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिंचाई पानी की मांग कर रहे किसानों के संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधियों से शुक्रवार को लूणकरणसर के उपखंड अधिकारी कार्यालय में मुलाकात की।
श्रीमती वृष्णि ने राज्य सरकार द्वारा किसान हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस मुद्दे पर पूर्णतया संवेदनशील है। मुख्य सचिव स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की जा गई है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने किसानों की मांगों के बारे में जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक वाजिब मांग को राज्य सरकार तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समर्थित वार्ता के दौरान किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास दिलाया कि शनिवार को प्रस्तावित बंद पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। इस दौरान कानून-व्यवस्था का पालन किया जाएगा। इस दौरान किसानों की दो प्रमुख मांगों के बारे में बताते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि समर्थित मूल्य पर मूंगफली खरीद की तिथि राज्य सरकार के निर्देश पर दस दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। अब यह प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी, इससे वंचित किसानों को भी समर्थित मूल्य का लाभ मिल सकेगा। साथ ही विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार के निर्देश देते हुए इसकी अनुपालना करवा दी गई है। विद्युत निगम के अधिकारियों को इस मुद्दे पर पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए किसान प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here