लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय तीर्थ सूंथड़ा मे मुनि सुव्रतनाथ वार्षिक मेला 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।मेले के सफल आयोजन को लेकर सुखोदय तीर्थ सूंथडा के प्रतिनिधि मंडल ने कटनी म.प्र. में जाकर निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर जी से चर्चा की। तथा उनके निर्देशानुसार मेले के सफल आयोजन के लिए उनसेआशीर्वाद लिया । सहकोषाध्यक्ष मनोज बनेठा ने बताया कि 25 फरवरी को श्री सुखोदय तीर्थ क्षेत्र सूंथड़ा में भव्य वार्षिक मेला एवं शिखर कलशारोहण कार्यक्रम निपूर्णनंदी जी ससंघ के सानिध्य में आयोजित होगा। जिसमें श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, श्री मुनिसुव्रतनाथ मंडल विधान, कलश यात्रा श्रीजी का कलशाभिषेक और निर्वाण लाडू चढ़ाने सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा । प्रतिनिधि मंडल में बसंत कुमार जैन बनेठा, संतु कुमार जैन, हुकमचंद जैन उनियारा, वास्तुविद आशीष जैन टोंक सम्मिलित थे।















































