अब सिरोही में सरकारी कर्मचारी बिना हेलमेट ऑफिस आये तो होंगी कार्रवाई कलेक्टर एसपी नें दिये सख्त निर्देश

0
100
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सिरोही से तुषार पुरोहित क़ी रिपोर्ट
 अब सिरोही में  हेलमेट को लेकर कलेक्टर सख्त.
जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर
सड़क सुरक्षा माह की क्रियान्विति के संबंध में दिए निर्देश
सिरोही  । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025“ 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित करने के को लेकर सिरोही प्रशासन नें कमर कस ली है आज 31 दिसम्बर को जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशपर 01 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जाएगा।
 अधिकारी एवं, समस्त विभागीय कर्मचारी बिना हेलमेट न आएं
डीएम नें अधिकारियों को समस्त संबंधित विभागों, संस्थाओं व आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्देशित करके गतिविधियां आयोजित करने की बात कही। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने कार्मिकों को हेलमेट पहनने के लिए पाबंद करने का निर्देश दिया।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मिले यह निर्देश
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप इस माह के दौरान “परवाह“ थीम के साथ सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव द्वारा भी सड़क सुरक्षा के संबंध में नई रणनीति (एजुकेशन, इंजीनियरिंग, इन्फोर्समेंट, इमरजेंसीकेयर, इवेल्युएशन और एगेजमेंट) को अपनाते हुए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए है। जिला स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं व व्यक्तियों और गुडसेमेरिटन को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में सम्मानित करने की बात भी कही।
सड़क सुरक्षा को लेकर प्रचार-प्रसार के निर्देश
कार्यक्रमों के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने, नुक्कड नाटक करवाने तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात भी डीएम नव कही है। साथ ही आई टेस्ट कैम्प लगाने, लघु कार्यशाला आयोजित करने और मानव जीवन को बचाने के लिए गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक नें ट्रैफ़िक नियमों क़ी पालना के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल ने ट्रेफिक नियमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से विभिन्न गोष्ठियां आयोजित करने, सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट पहनने एवं ट्राफिक संबंधित नियमों की पालना के लिए विभागीय अधिकारियो को पाबंद करवाने, सड़क दुर्घटनाओं में अपने परिजनों को खो चुके व्यक्तियों द्वारा ट्राफिक नियमों की पालना के संबंध में मार्मिक अपील करवाने, शिक्षा विभाग तथा चिकित्सा विभाग के सहयोग से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने की बात कही।
उन्होंने कोरोना काल में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा मानव जीवन को बचाने के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उदाहरण देते हुए जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सामुहिक रूप से सर्वोत्तम प्रयास करने पर जोर देने को कहा है।
संस्थाओ से सहयोग क़ी अपील
सिरोही में कार्यरत विभिन्न संस्थाओं से सहयोग की अपील करते हुए साथ ही जागरूकता अभियान में सहभागिता निभाने पर भी हुई चर्चा हुई है।
हेलमेट उपलब्ध करवाने में सहयोग हेतु नंबर किये जारी
संस्था सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान किए जाने वाले हेलमेट वितरण में हेलमेट उपलब्ध करवाकर सहयोग करना चाहे तो वे डीटीओ सिरोही के मोबाईल नंबर 9782247563 नम्बर पर तथा डीटीओ आबूरोड में 9887320387 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने मानव जीवन को बचाने के इस अभिनव अभियान में सभी से अधिकतम सहयोग की अपील भी की है
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here