पण्डित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भाग लेने का माण्डलगढ़ विधायक शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला को दिया आमंत्रण

0
84
- Advertisement -

लोकटूडे न्यूज़ नेटवर्क

माण्डलगढ़। ( केसरीमल मेवाड़ा) 6 से 10 नबम्बर तक भीलवाड़ा मुख्यालय पर आयोजित होने वाले 5 दिवसीय हनुमन्त कथा के आयोजन को लेकर मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कोटा पहुँचकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार मुलाकात की वही भीलवाड़ा में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पंडित  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की पांच दिवसीय 06 नवंबर से 10 नवम्बर 2024 तक आयोजित  हनुमंत कथा में आमंत्रण को लेकर विधिवत निमंत्रण देकर कथा में पधारने हेतु आमंत्रित किया गया। इस दौरान विधायक गोपाल शर्मा के साथ कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, हनुमंत कथा आयोजन समिति संरक्षक उमराव सिंह संचेती, संयोजक आशीष पोरवाल, महासचिव श्यामसुंदर नवलखा, कोषाध्यक्ष राकेश दरक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here